banner



How To Clean Face Dark Spots In Hindi

ये 4 घरेलू नुस्‍खे आपके चेहरे के Dark Spots को कर देंगे गायब

प्रदूषण के कारण चेहरे की त्‍वचा पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार चेहरे पर दाग-धब्‍बे भी आ जाते हैं, इन्‍हें दूर करने में ये 4 घरेलू नुस्‍खे आपकी म...

beauty tips face dark spots

बिजी लाइफ में अपने लिए समय निकाल पाना आज हर महिला के लिए मुश्किल हो गया है। घर और दफ्तर के काम के बीच महिलाएं अक्‍सर अपनी ब्‍यूटी की ओर ध्‍यान नहीं दे पातीं। इसका असर उनके चेहरे पर साफ नजर आने लगता है।

खासतौर पर प्रदूषण, तेज धूप और धूल मिट्टी के कारण त्‍वचा पर दाग-धब्‍बे पड़ने लगते हैं तो चेहरा और भी खराब होने लगता है। इन दाग-धब्‍बों से छुटकारा पाना आसान नहीं होता। वैसे मार्केट में इसके लिए बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडेक्‍ट्स मौजूद हैं मगर, हम आपको 4 घरेलू उपाए बताएंगे जो गहरे काले धब्‍बों को आपके चेहरे से छूमंतर कर देंगे।

 इसे जरूर पढ़ें: चेहरे के डार्क पैचेस से हो गई हैं परेशान तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

reasons face dark spots

लेमन जूस

डार्क स्‍पॉट्स से छुटकारा पाने का यह बेहद आसान तरीका है। नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। इसके साथ ही वह परफेक्‍ट ब्‍लीचिंग एजेंट भी है। यह चेहरे के डार्क स्‍पॉट्स को लाइट करता है। मगर इसे डायरेक्‍ट स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। आप इसे कई तरह से चेहरे पर लगा कर र्डाक स्‍पॉट्स से छुटकारा पा सकती हैं।

पहला तरीका

आप एक नीबू का रस निकाल कर उसमें फिल्‍टर किया हुआ थोड़ा पानी मिलाएं। इस मिश्रण्‍ को दाग वाले स्‍थान पर कॉटन बॉल्‍स से एप्‍लाई करें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से वॉश कर लें।

Recommended Video

दूसरा तरीका

आप एक नीबू के रस और 1 बड़ा चम्‍मच ताजे दही का मिश्रण तैयार करें और चेहरे पर अच्‍छी तरह से लगाएं। इसे आप 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। ऐसा आप लगातार 1 महीने तक करेंगी तो आपको फायदा नजर आने लगेगा।

तीसरा तरीका

जहां नीबू में ब्‍लीचिंग इफेक्‍ट होते हैं वहीं चीनी में डेड स्किन को रिमूव करने की क्षमता होती है। अगर आपको चेहरे पर बेदाग ग्‍लो चाहिए तो आपको आधे नीबू के रस में 1 छोटा चम्‍मच चीनी मिला कर चेहरे को स्‍क्रब करना चाहिए आप ऐसा 2 मिनट तक करें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें। आपके चेहरे के दाग तो साफ होंगे ही चेहरे पर ग्‍लो भी आ जाएंगा।

इसे जरूर पढ़ें: Beauty Tips: डार्क सर्कल और आंखो की सूजन को ग्रीन टी से ऐसे करें दूर

beauty treatment fce dark spots

विटामिन ई ऑयल

विटामिन ई ऑयल में त्‍वचा के विभिन्‍न रोगों का इलाज होता है। इसमें त्‍वचा के डिसकलरेशन को ठीक करने की भी क्षमता होती हैं। खासकर डार्क स्‍पॉट्स की समस्‍या को इससे दूर किया जा सकता है। यह एंटीऑक्टिडेंट होता है जो त्‍वचा के फ्री रेडिकल्‍स को कम करता है, जिससे एजिंग की समस्‍या भी दूर होती हैं। इसे दूसरे ईंग्रीडियंट्स के साथ मिला कर चेहरे पर लगाया जा सकता है। मगर आप चाहें तो इसे डायरेक्‍ट स्किन पर भी लगा सकती हैं।

आपको इसके लिए केवल उंगली में कुछ बूंदे विटामिन ई ऑयलकी लेनी होंगी और उन्‍हें डार्क स्‍पॉट्स की जगह पर लगा कर हल्‍की मसाज करनी होगी। ऐसा आप हफ्ते में दो बार या रोज भी करती हैं तो आपको असर नजर आने लगेगा। बाजार में आपको विटामिन ई ऑयल आसानी से मिल जाएगी मगरआप इसे कम दामों पर ऑनलाइन यहां से खरीद सकती हैं। यहां आपको 100 एमएल विटामिन ई ऑयल मात्र ₹ 191  में मिल जाएगा।

home remedies for face dark spots

आलू

आलू विटामिन बी6, विटामिन सी, पोटैशियम, जिंक, फासफोरस और कई सोर मिनरल्‍स का भंडार होता हैं। यह त्‍वचा के कॉलेजॉन को रेजुवेनेट करता है और त्‍वचा के दाग धब्‍बों को दूर करता है। इसे आप त्‍वचा पर डार्क स्‍पॉट्स हटाने के लिए अलग-अलग तरह से लगा सकती हैं।

पहला तरीका

आपको एक आलू के कुछ स्‍लाइस काट कर उसे अपने पूरे चेहरे पर हल्‍के हाथों से रगड़ना है। इससे आपके चेहरे के डार्क स्‍पॉट्स अपने आप कम हो जाएंगे। आप चाहें तो पूरे चेहरे पर आलू की स्‍लाइस को लगा कर 20 मिनट के छोड़ सकती हैं। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें।

दूसरा तरीका

आप दो ब्‍लीचिंग प्रॉपर्टीज वाली चीजों को मिक्‍स कर सकती हैं। इसमें आप आलू का रस और लेमन जूस ले सकत हैं। इस मिश्रण्‍को आप डार्क स्‍पॉअ पर लगा सकती है इससे आपकी त्‍वचा कुछ ही दिनों ब्राइट हो जाएगी।

तीसरा तरीका

आप शहद और आलू के गूदे से एक्‍सेलेंट फेस मास्‍क बना कर चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर ग्‍लो तो आएगा ही साथ ही साथ आपके चेहरे के डार्क स्‍पॉट्स भी दूर हो जाएंगे।

face dark spots  home remedies

बटरमिल्‍क

बटरलमिल्‍क ने केवल शारीरिक सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि यह एक सुपर फेशियल पील भी है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है। जो स्किन के डेड स्किन सेल्‍स को रिमूव करके चेहरे के डार्क स्‍पॉट्स को कम करता है।

आप इसे चेहरे पर डायरेक्‍ट भी एप्‍लाई कर सकते हो और दूसरे इंग्रीडियंट्स के साथ भी इसे एप्‍लाई किया जा सकता है। बटरमिल्‍क को टमाटर के साथ मिक्‍स करके लगाया जा सकता है। दोनों में ही ब्‍लीचिंग प्रॉपरटीज होती हैं। दोनों को साथ में मिक्‍स करके लगाने से यह आपके चेहरे के डार्क स्‍पॉट्स को कम कर देता है।

यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह और भी ब्‍यूटी हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हर जिंदगी।

How To Clean Face Dark Spots In Hindi

Source: https://www.herzindagi.com/hindi/beauty/gharelu-nuskhe-4-home-remedies-for-how-get-rid-of-face-dark-spots-article-100041

Posted by: browntheninver.blogspot.com

0 Response to "How To Clean Face Dark Spots In Hindi"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel